दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवा
- फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। जिला प्रशासन की ओर से बद्दी नगर परिषद के कांग्रेस के पार्षदों की ओर से पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई न होने पर बद्दी में काले झंडे लगाकर रोष रैली निकाली और एसडीएम को माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने नालागढ़ में मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार के नेतृत्व में पार्षद सुरजीत सिंह चौधरी, पूर्व जिप अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, पूर्व पार्षद बंत सिंह, संजीव कौशल, संजीव कुंड़लस, बीडीसी सदस्य रामरतन चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता बद्दी साई मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में बद्दी नप कार्यालय पहुंचे। वहां पर नप की बदहाली पर रोष जताया और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद नालागढ़ रवाना हुए। वहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप एसडीएम कार्यालय तक कैंडल जुलूस निकाला। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए राम कुमार ने कहा कि बद्दी में लोगों के विकास कार्य पूरी तरह से रुक गए हैं। 8 माह से कोई बैठक नहीं हुई है। कांग्रेस पार्षदों ने एक माह पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है सरकार के दबाव के चलते अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के लिए जल्द बैठक बुलाने की मांग की है।