फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला प्रशासन के कहने पर सेटबैक से नहीं हटे दुकानदार, सामान किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मालरोड पर बाहर तक लगी हुई थीं दुकानेंसुबह के बाद शाम को फिर मालरोड पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

दुकानदारों को अवैध तौर पर लगाए छज्जे तोड़ने के लिए कहा
कई दुकानदारों के टस से मस न होने पर फिर काटे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में दुकानदारों को समझाने के बाद भी टस से मस न होने पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को सेटबैक पर टीम को दुकानें सजी नजर आई। इसके बाद उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल कड़े तेवर में दिखीं। सुबह कार्रवाई करने के बाद अचानक शाम को भी वे टीम सहित मालरोड पर निरीक्षण करने के लिए पहुंच गईं। इसके बाद पूरा मालरोड खाली हो गया। अतिक्रमण हटने से बाजार खुला-खुला दिख रहा था।
मौके पर ही नगर निगम के कर्मचारियों को सामान जब्त और चालान करने के निर्देश दे दिए। इसके बाद कई दुकानदारों का समान मालरोड से जब्त कर दिया। इसी के साथ बैंक के बाहर खड़ी अवैध तौर पर लगाई गए दो पहिया वाहनों के भी चालान कर दिए। शुक्रवार को सुबह उपमंडलाधिकारी टीम सहित पुराने बस स्टैंड की तरफ मालरोड से निकल रही थीं लेकिन देखा कि दुकानदारों ने फिर बाहर तक सामान सजा दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने मालरोड पर ही कार्रवाई करनी शुरू कर दी। जैसे ही दुकानदारों ने उपमंडलाधिकारी को देखा वैसे ही समान को हटा दिया। पहले कार्रवाई सुबह 10:35 बजे मालरोड से पुराने उपायुक्त कार्यालय की ओर हुई। दुकानदारों के टस से मस न होने के कारण चालान भी किए गए। बताया जा रहा है कि इनमें अधिकतर दुकानदार ऐसे जिनके वीरवार के बाद शुक्रवार को चालान किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान कई जगह पर दुकानदारों की टीम के साथ बहसबाजी भी हुई।
गौर रहे कि शहर में कंट्रोल विड्थ के बाद सेटबैक को छोड़ने की बजाए दुकानदारों ने अतिक्रमण कर दिया। यहां पर अवैध तौर पर रेहडी वालों को भी पनाह दुकानदारों ने दे दी। इसे लेकर वीरवार को कार्रवाई के दौरान चालान कर दुकानदारों को समझाया गया। टीम के जाने के बाद जिला प्रशासन की टीम की दुकानदारों ने एक न सुनी और कई दुकानदारों ने दुकानें सजा दीं। इसकी शिकायत उपमंडलाधिकारी को मिली। शुक्रवार सुबह ही फिर दुकानदारों पर कार्रवाई हो गई।

इनसेट
सुबह था बाहर, टीम को देखकर किया सामान अंदर
मालरोड पर सुबह ही अतिक्रमण होने के कारण उपमंडलाधिकारी गुस्से में दिखाई दीं। आनन-फानन में लोगों ने टीम को देखकर समान तो दुकान के अंदर किया। लेकिन उपमंडलाधिकारी के पहुंचने तक पूरा समान दुकानदार अंदर न कर पाए। ऐसे में उनका सामान जब्त कर लिया। टीम के जाने के बाद कुछ दुकानदारों ने शुक्रवार को फिर बाहर तक दुकानें लगा दी। शाम को 5:30 बजे फिर उपमंडलाधिकारी मालरोड पर पहुंच गईं और अतिक्रमण पर शिकंजा कसना शुरू किया।

इनसेट
कई दुकानों के भीतर दो-दो लगा दिए हैं शटर
मालरोड पर कई दुकानदारों ने दो-दो शटर लगा दिए हैं। इसका खुलासा भी मुहिम के दौरान हुआ है। कई दुकानदारों ने पहले जगह छोड़ी। लेकिन बाद में अन्य को देखते हुए उन्होंने भी दूसरा शटर लगा दिया। सोमवार तक उपमंडलाधिकारी ने दुकानदारों को समय दिया है। मालरोड पर नगर निगम की कन्या स्कूल के पास आ रही पाइप लाइन को भी हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इनसेट
मालरोड पर दुकानदार को अब हिदायत दे दी गई है। अगर वे नहीं हटते हैं तो प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटा देगी। ये कार्रवाई रोजाना चलेगी। शहर में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
-डॉ. पूनम बंसल
उपमंडलाधिकारी, सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें