फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-नालागढ़ फोरलेन पर पैचवर्क भी नहीं कर पा रही कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नया रोड तो बना नहीं, पुराना रोड भी चलने लायक नहीं रहा, वाहन चालक हो रहे परेशान
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ निर्माणाधीन फोरलेन की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। फोरलेन तो बन नहीं रहा, लेकिन जो पुरानी सड़क है, उसका भी रखरखाव नहीं हो पा रहा है। नालागढ़ से बद्दी तक सड़क की हालत बहुत खस्ता है। इस सड़क पर नालियों का पानी बह रहा है। इस कारण सड़क कई जगह से टूट चुकी है। बद्दी से हरिपुर संडोली तक गड्ढों के कारण वाहन चालक परेशान होते हैं। भुड्ड व मलकूमाजरा में भी सड़क की हालत खराब है। रोड सेफ्टी क्लब के उपाध्यक्ष चिंतन कुमार, मोहन लाल व सचिव सतीश ढूंढवा ने कहा कि न तो एनएचएआई को सड़क की चिंता है और न ही इसका निर्माण कर रही पटेल एंड कंपनी को। लघु उद्योग संघ के महासचिव अनिल मलिक ने कहा कि इस नेशनल हाईवे की पहली बार हालत इतनी खराब हुई है कि इस पर चलना मुश्किल हो गया है। हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि एक तरफ तो कहा जाता है कि एनएचएआई एक दिन में 100 किमी सड़क बना रहा है। दूसरी तरफ 15 किमी मार्ग तीन साल से नहीं बन पाया। अधिवक्ता हरीश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कंपनी की लापरवाही को उजागर किया है और उस पर कार्रवाई करने की मांग दोहराई है। एसडीएम बद्दी विवेक महाजन ने कहा कि 31 मार्च तक पूरे मार्ग को दुरुस्त करने के आदेश कंपनी को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें