फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में 1.5 क्विंटल मिठाइयां फिंकवाई, 20 सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में साफ-सफाई न मिलने पर दाड़लाघाट में कारोबारी का चालानविभाग ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

डिब्बा बंद सामान पर भी विभाग की नजर, दूध से बनी मिठाइयां के भरे जा रहे सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन में छापामारी की जा रही है। वीरवार को विभागीय टीम ने मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण कर 1.5 क्विंटल क्विंटल मिठाइयां फिंकवा दीं। यह कार्रवाई नगर निगम खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में की है। वहीं 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल भी भरे गए हैं। इसी के साथ दाड़लाघाट में भी जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए 10 मिठाइयों के सैंपल भरे हैं। वहीं एक कारोबारी की दुकान में साफ-सफाई न होने पर चालान किया गया है। वहीं दोनों जगहों में भरे गए सैंपलों को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया है। विभाग की टीम ने अब तक करीब दो क्विंटल से अधिक मिठाइयों को दूषित होने पर फिंकवाया है। देर रात तक कार्रवाई टीम की ओर से की जा रही है। डिब्बा बंद सामान पर भी विभाग की नजर है। इसके भी सैंपल भरे जा रहे हैं।
वीरवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा की टीम ने दाड़लाघाट, शालाघाट और कुनिहार में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिल्क केक, चॉकलेट बर्फी, बीकानेरी बर्फी, खोया, चमचम, मोतीचूर लड्डू समेत अन्य मिठाइयों के सैंपल भरे गए हैं। वहीं सोलन शहर में सहायक आयुक्त डॉ. अतुल और एफएसओ दीक्षा कपिल की टीम ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में खराब और खुले में रखी करीब 1.5 क्विंटल मिठाइयों को फिंकवाया गया है। इस दौरान खोया, कराची हलवा, बर्फी खोया, कलाकंद, डोडा बर्फी, गुजिया, मारवाडी लड्डू, मोतीचूर लड्डू और बटर स्कॉच लॉज के सैंपल भरे गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
वीरवार को दाड़लाघाट, कुनिहार और शालाघाट से 10 सैंपल भरे गए हैं। जिन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया है। जल्द ही इनकी रिपोर्ट आएगी। -अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन
विज्ञापन


इनसेट
नगर निगम क्षेत्र में विभागीय टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। लोगों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वीरवार को भी कार्रवाई की गई है। -डॉ. अतुल, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें