फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने दामाद पर लगाए बेटी की हत्या के आरोप

विज्ञापन
A person fix allegations against son-in-law of murdering his daughter in Parvanoo
विज्ञापन
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में विवाहित युवती की हत्या का मामला दर्ज हुआ है। ससुर ने दामाद पर बेटी की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवनाथ साहनी निवासी गांव बागी कमल पूरा, मुजफरपुर बिहार हाल अस्थायी निवासी झुंगी-222, सेक्टर-2 परवाणू ने पुलिस को बताया कि इसकी लड़की काजल (22) ने करीब आठ महीने पहले बद्दी में संदीप निवासी गांव दुर्जन पुर जिला बलिया उत्तरप्रदेश के साथ विवाह किया था। इसकी बेटी काजल और दामाद संदीप बद्दी से नौकरी छोड़कर परवाणू आ गए और लोअर टकसाल में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे।
काफी समय पहले इसकी बेटी नेे संदीप किसी ओर लड़की से भी प्यार करने बारे और इसे नाजायज तंग करने के बारे में बताया था लेकिन जब शनिवार शाम वह अपनी लड़की काजल व संदीप को मोबाइल पर कॉल करता रहा लेकिन दोनों के फोन बंद आए। इसके लड़के अमृत काजल और संदीप को देखने लोअर टकसाल आया तो यहां कमरे में ताला लगा था। इसकी सूचना इसने पुलिस को दी और पुलिस के साथ वह किराये के कमरे पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान ताला तोड़कर देखा तो इसकी लड़की काजल मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवती की शव को देखा तो गर्दन पर खरोंच के निशान लगे थे। इससे युवती के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। पुलिस संदीप की तलाश कर रही है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें