सोलन। सुबाथू के समीप कोटला में भवन निर्माण कार्य कर रहे मिस्त्री की लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई है। हादसा मंगलवार दोपहर का है, जब मिस्त्री भवन निर्माण के लिए लिफ्ट से रेत, बजरी भर रहा था, तो बह अचानक गिर गया। मिस्त्री ठेकेदार के पास कार्यरत था।
घायल अवस्था में ठेकेदार ने उसे एमएमयू अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को जब 30 वर्षीय मोहम्मद रियासत पुत्र सलीम अंसारी निवासी गांव फोटागाछ, जिला रडिया बिहार सुबाथू रोड पर कोटला क्षेत्र में ठेकेदार के पास एक निजी भवन का निर्माण कार्य कर रहा था। इस बीच जब वह लिफ्ट से रेत, बजरी भर रहा था, तो अचानक से लिफ्ट की ट्राली टूट गई और वह करीब 25 मीटर नीचे गिर गया। इस कारण उसे गंभीर चोटें आई। ठेकेदार ने घायल मिस्त्री को एमएमयू अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने की है।