फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में 569 पोलिंग पार्टियां करवाएंगी विधानसभा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले भर में 569 पोलिंग पार्टियां विधानसभा चुनाव करवाएंगी। इसके लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया है। पोलिंग पार्टियां देर रात तक अपने-अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंच जाएंगी और शुक्रवार सुबह से अपने कार्य में जुट जाएंगी।
शनिवार सुबह से 8:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदाता मत का प्रयोग करेंगे और उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने कहा कि सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

मतदान दलों की ओर से 11 नवंबर को भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में 131, नालागढ़ में 113, दून में 96, सोलन में 126 और कसौली में 103 मतदान दल रवाना किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर, दून विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया, सोलन विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी विवेक शर्मा, कसौली विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी गौरव महाजन और अर्की विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी केशव राम की देख-रेख में मतदान कर्मी निर्धारित मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए।
इवीएम समेत दिए उपयोगी दस्तावेज
इन सभी पोलिंग पार्टियों को निर्देशानुसार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

साथ ही एक मतदाता दल में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और तीन पोलिंग अधिकारी है। इसके अतिरिक्त सेक्टर दंडाधिकारी, सेक्टर अधिकारी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें