फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलदार पौधों की पहली खेप पहुंची, मिलेंगे पांच रुपये महंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला उद्यान विभाग के पास बरसाती फलदार पौधों की पहली खेप पहुंच गई है। पांच हजार नींबू, अमरूद, कटहल के पौधे शामिल हैं। अब विभाग ने इनका वितरण भी शुरू कर दिया है। इस वर्ष किसानों को बरसाती फलदार पौधे पांच रुपये महंगे दिए जा रहें है। वहीं पीकेन का पौधा 50 रुपये महंगा मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले से विभाग ने इस बार 30 हजार फलदार पौधों की मांग निदेशालय भेजी है। इनमें पांच हजार पौधे विभाग के पास पहुंच गए हैं जिसका वितरण भी शुरू कर दिया है। दूसरी खेप अगले सप्ताह तक पहुंच जाएगी। वहीं किसानों-बागवानों ने फलदार पौधों की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है।
इन दामों पर मिलेंगे पौधे
पिछले साल आम का एक पौधा 40 रुपये का था जबकि इस बार दशहरी, अमरपाली आम 45 से 50 रुपये तक बेचा जाएगा। इसके अलावा किनू, संतरा, माल्टा पिछले साल 35 और इस बार 40 है। नींबू बारामासी पिछले साल 30 और इस बार 35, अमरूद 30 और इस बार 35, लीची पिछले वर्ष 40 और इस बार 45, करोंदा 20 इस बार 25, बेल 20 और इस बार 25, चीकू पिछले वर्ष 25 और इस बार 30, पीकेन पिछले वर्ष 70 और इस बार 120 रुपये के हिसाब से किसानों और बागवानों को बेचे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बरसाती फलदार पौधों की पहली खेप पहुंच गई है जिसका वितरण शुरू कर दिया है। विभाग ने 30 हजार पौधों की मांग निदेशालय को भेजी है। पहली खेप में पांच हजार पौधे आए हैं जबकि अगली खेप अगले हफ्ते तक मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें