फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में ट्रू नॉट कोरोना टेस्टिंग मशीन का ट्रायल सफल, एक बार में दो जरूरी सैंपलों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन में बहुत जल्द जरूरी कोरोना टेस्ट किए जा सकेंगे। बहुत ही जरूरी कोरोना टेस्ट की जांच के लिए लग रही ट्रू नॉट कोरोना टेस्टिंग मशीन का ट्रायल सफल पाया गया है। आईसीएमआर से इसकी स्वीकृति मिलते ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि बल्क में टेस्ट की जांच नहीं होगी बल्कि एक बार में दो सैंपलों की ही जांच हो सकेगी। माना जा रहा है कि ट्रू नॉट टेस्टिंग मशीन अत्यावश्यक टेस्टों में अहम योगदान देगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ट्रायल सफल होने के बाद इस टेस्टिंग मशीन की रजिस्ट्रेशन होने और स्वीकृति मिलते ही अति आवश्यक टेस्ट यहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

बीबीएन में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीबीएन से अब तक 14 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे गए हैं। अति आवश्यक टेस्ट की रिपोर्ट के लिए भी सीआरआई कसौली की रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ता है। अब अति आवश्यक टेस्ट की जांच बीबीएन में ही हो सकेगी।
बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने बताया कि ट्रू नॉट कोरोना टेस्टिंग मशीन को आईसीएमआर से ऑनलाइन मंजमरी मिलने के बाद इसका संचालन शुरू हो जाएगा। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि ट्रू नॉट कोरोना टेस्टिंग मशीन के शुरू होने से अति आवश्यक टेस्टों की की रिपोर्ट तुरंत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें