फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु वन रक्षकों ने बद्दी काष्ठ विक्रय मंडल का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। हिमाचल वन विकास निगम के 46 प्रशिक्षु वन रक्षकों ने बुधवार को हिम काष्ठ विक्रय मंडल बद्दी का भ्रमण कर यहां की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। ये सभी प्रशिक्षु वन अकादमी सुंदरनगर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
बद्दी डिपो में इमारती लकड़ी के श्रेणीवार, चट्ठा बंदी व अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। लकड़ी की नीलामी प्रक्रिया के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक आरएल संागा, बलदेव राज, अनिल सोनी, सेवा अधिकारी प्रबंधक जगदेव नेगी, कार्यालय प्रबंधक संजय शर्मा, हेमलता शर्मा, उपवन राजिक प्रीतमपाल ठाकुर ने प्रशिक्षुओं को डिपो से संबंधित जानकारी मुहैया करवाई।
विज्ञापन

उधर, महासंघ के उपाध्यक्ष प्रीतमपाल ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी वन रक्षकों को वन विभाग में तैनात कर दिया जाएगा। वन निगम का कार्य सुचारु रूप से चलेगा तथा विभाग की आय भी बढ़ेगी।
उन्होंने वन रक्षकों की भर्ती पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वन निगम में 250 और नए वन रक्षक तैनात किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें