फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में 457 का किया टीकाकरण

विज्ञापन
457 people vaccinated in Nalagarh on 31st July - फोटो : REUTERS
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में टीकाकरण केंद्र-1 में शनिवार को 457 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 379 लोगों को पहला टीका लगा जबकि 18 से 44 आयु वर्ग में 351, 45 से 59 आयु वर्ग के 45 और 60 और ऊपर के दो लोग शामिल हैं। 78 लोगों को दूसरी खुराक लगी। दो अगस्त को नालागढ़ चिकित्सा खंड में 15 स्थानों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

दो अगस्त को नालागढ़ सीएचसी-1, नालागढ़ सीएचसी-2, उपस्वास्थ्य केंद्र मंझौली, उपस्वास्थ्य केंद्र नारसिंह, उपस्वास्थ्य केंद्र बघेरी (अल्ट्रा टेक), उपस्वास्थ्य केंद्र काली बाड़ी, उपस्वास्थ्य केंद्र सुन्ना, उपस्वास्थ्य केंद्र साई चड़ोग, उपस्वास्थ्य केंद्र कोहू, बद्दी सीएच, उपस्वास्थ्य केंद्र गुल्लरवाला, उपस्वास्थ्य केंद्र चनाल माजरा (हरायपुर) उपस्वास्थ्य केंद्र कुंजाहल (शिवालिक नगर ), उपस्वास्थ्य केंद्र सराज माजरा (बिलांवाली) और ईएसआई काठा में टीकाकरण होगा। खंड चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक ने बताया कि लोग इन केंद्रों पर ऑनलाइन बुकिंग भी करवा सकते हैं। बिना बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भी वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें