फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानपुरा में प्रवासी युवक से 2900 ग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
मानपुरा पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाल युवक पकड़ा। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। मानपुरा में पुलिस ने 2900 ग्राम गांजे समेत प्रवासी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इसमें एक किराये के कमरे में दबिश देकर युवक से नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के जिला बेगुसराई के सीताराम पुर गांव का रहने वाला 21 वर्षीय संजय मानपुरा क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने का कारोबार कर रहा था।
संजय ने मानपुरा में ही कमरा किराये पर था। पुलिस को जैसी ही इसकी भनक लगी तो उन्होंने कमरे में दबिश देकर युवक से 2900 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी बाजार में 60 हजार से अधिक कीमत बताई जा रही है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें