फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बॉटलिंग प्लांट से मिली सीसीटीवी डीवीआर पुलिस ने जुन्गा लैब भेजा

विज्ञापन
Dongle and DVR of CCTV found from the illegal liquor bottling plant at Balechadi villlage in Saur panchayat
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। सौर पंचायत के बलेचड़ी गांव में एक बंद मकान से रामशहर पुलिस के हाथ एक डोंगल भी लगा है। इसे पुलिस ने बद्दी पुुलिस की साइबर ब्रांच को जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा मकान से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी बरामद की है जिसे फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सौर पंचायत जंगल के साथ बने दो मंजिला मकान को कई साल पहले वन रक्षक अमरजीत ने बनाया था। पहले इस मकान में मुर्गे पालने का कार्य हुआ। इसके बाद यहां पर कुछ समय के लिए सुअर भी पाले गए।
पंचायत प्रधान बृजलाल के अनुसार यहां पर माह में एक दो बार ट्रक आता था जो कई-कई दिन तक मकान के आगे खड़ा रहता था। आबकारी एवं कराधान विभाग व रामशहर पुलिस ने संयुक्त टीम ने यहां पर दबिश दी तो इस मकान में खाली बोतलें, बोतलें धोने वाली मशीन, खाली ड्रम, बैच पंचिंग मशीन और वीआरवी लेवल बरामद गिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस का अनुमान है कि यहां पर अवैध शराब का निर्माण हो रहा था। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। डीएसपी नवदीप सिह ने बताया कि यहां पर मकान से पुलिस को एक डोंगल मिला है जिसे जांच के लिए साइबर क्राइम सेल को दिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को जांच के लिए जुन्गा प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि यहां पर किस तरह का कार्य हो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें