फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक स्कूल चंडीगढ़ ने पंजाब स्कूल को 18-8 से दी करारी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। पाइनग्रोव स्कूल में दसवीं ऑल इंडिया मेजर जगपाल बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मैच में विवेक स्कूल चंडीगढ़ ने पंजाब स्कूल को 18- 8 से करारी शिकस्त देकर विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता का पहला मैच पाइनग्रोव और वेल्हम स्कूल के बीच होना था लेकिन मौसम खराब होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।

विवेक हाई स्कूल के गुरसिफत और सयांश ने अपनी टीम के लिए 4-4 अंक प्राप्त कर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। एकतरफा मुकाबले में वेल्हम स्कूल ने एलके एजुकेशन सेंटर को करारी शिकस्त दी। साथ ही वेल्हम स्कूल के श्रेय ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई और अपनी टीम के लिए 18 अंक बटोरे।
विज्ञापन


लड़कियों के वर्ग में मेयो कॉलेज की लड़कियों ने डेली कॉलेज को एक तरफा मुकाबले में हरा दिया। मेयो कॉलेज की अन्नया ने टीम के लिए सर्वाधिक अंक जोड़े। एक अन्य मैच में लड़कियों के वर्ग में स्ट्रॉबेरी फील्ड हाई स्कूल ने लारेंस स्कूल सनावार को हराया। स्ट्रॉबेरी स्कूल की मंदिरा ने अपनी टीम के लिए 10 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


लड़कियों के वर्ग में मेजबान और वेल्हम स्कूल के बीच में मुकाबला हुआ। इसमें दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के ऊपर दबदबा बनाए रखा। वेल्हम स्कूल ने 15-14 से यह मैच जीत कर मेजबान स्कूल की आशाओं पर पानी फेर दिया। इसमें वारगी ने सबसे ज्यादा अंकों का सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें