सोलन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायिक परिसर सोलन में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 168 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने की।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना इसमें विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर क्षेत्रीय अस्पताल और एमएमयू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के सहयोग से किया गया।
शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, मोबाइल ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट जिला सोलन एवं सिरमौर गौरव चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंशु चौधरी, आईटीआई सोलन, नौणी विवि, एलआर कॉलेज, शेड्स कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज सोलन के छात्र-छात्राओं, ऑटो यूनियन के सदस्यों और जिला एवं सत्र न्यायालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।