फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकीवाला से प्रीतनगर कॉलोनी की सड़क का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए नालागढ़ शहर के मार्गों के विस्तारीकरण करने की कवायद परवान चढ़ेगी। सबसे व्यस्त मार्ग चौंकीवाला नालागढ़ प्रीतनगर सड़क को चौड़ा करने के लिए लोनिवि ने 2.73 करोड़ का एस्टिमेट तैयार कर इसे मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया है और धन का प्रावधान होते ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

प्रीतनगर कॉलोनी से नालागढ़ तक की सिंगल लेन सड़क सात मीटर चौड़ी होकर डबल लेन बनेगी। नालागढ़ से चौंकीवाला डबल लेन मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करके हाईवे मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा, वहीं जाम जैसी स्थिति से निजात मिलेगी और लोगों को भी वाहनों से होने वाली परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नालागढ़ दौरे के दौरान इस सड़क के विस्तारीकरण करने को मंजूरी प्रदान की है। इसका प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दिया है जिसकी प्रतिलिपि बीबीएनडीए को भेजी गई है। करीब तीन किलोमीटर इस सड़क के विस्तारीकरण से जहां यह सड़क खुली बनेगी, वहीं वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही परेशानियों से निजात मिलेगी और शहर के सौंदर्यीकरण में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


एसडीओ लोनिवि नालागढ़ मंडल राजकुमार शर्मा ने कहा कि इस सड़क के विस्तारीकरण के लिए विभाग से 2.73 करोड़ का एस्टिमेट बनाकर मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही आगामी प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें