सोलन। जिला सोलन हिन्नर क्लस्टर के तहत 14 प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी स्मार्ट क्लासरूम में शिक्षा ग्रहण करेंगे। नेशनल रुरल अर्बन मिशन के तहत डिजिटल साक्षरता में कंडाघाट शिक्षा खंड के 14 स्कूलों में सुविधा दी जाएगी।
इसके लिए डीआरडीए 70.38 लाख खर्च करेगी। बजट की 50 प्रतिशत राशि कार्य शुरू करने के लिए जारी भी कर दी है। इसमें डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम, मल्टी टेक्नोलॉजी इंटरेक्टिव टीचिंग बोर्ड, विषयों का पाठ्यक्रम और पुस्तकें ऑनलाइन रहेंगी।
कंप्यूटर्स एंड प्रिंटर्स, मल्टी मीडिया सामग्री और स्कूलों की फेंसिंग की जाएगी। उधर, डाइट सोलन के प्रधानाचार्य चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि डीआरडीए सोलन के माध्यम से डाइट सोलन को 50 फीसदी राशि कार्य शुरू करने के लिए मिल गई है।
इन स्कूलों को किया गया है शामिल
कंडाघाट शिक्षा खंड के हिन्नर क्लस्टर के तहत प्राथमिक पाठशाला डाहर, केंद्र प्राथमिक पाठशाला हिन्नर, प्राथमिक पाठशाला कड़ोग, प्राथमिक पाठशाला जेठना, प्राथमिक पाठशाला कुरगल, माध्यमिक पाठशाला कनोड़ी, माध्यमिक पाठशाला बखोर, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढोल का जुब्बड़, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घेंटी, हाई स्कूल जेठना, हाई स्कूल दंघील, हाई स्कूल सकोड़ी, हाई स्कूल कड़ोग और हाई स्कूल टिकरी शामिल हैं।