फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ शहर में 14 रेहडिय़ां जब्त

विज्ञापन
रुद्रपुर जीएसटी के खिलाफ बंद पड़ा मुख्य बाजार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। शहर की संकरी हो चुकी सड़कों को लेकर नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नप ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 14 रेहड़ियों को जब्त किया। इसके साथ शहर के बाजारों की सड़कों पर सजाए सामान को भी हटवाया। साथ ही धमकी दी कि अगर भविष्य में सड़क पर सामान सजाया तो नप उसे जब्त कर लेगी।
नगर परिषद नालागढ़ के सर्वेयर बलजीत राणा की अगुवाई में मंगलवार को यह अभियान चलाया गया। इसके तहत अस्पताल मार्ग और पालिका बाजार में यह कार्रवाई की गई। फिर यह टीम शहर के मुख्य बाजारों में पहुंची। इस दौरान कार्रवाई में तीस रेहड़ी फड़ी हटवाई गईं। इनमें से 14 रेहड़ियां जब्त कर ली गईं। नगर परिषद की इस कार्रवाई से रेहड़ी फड़ी धारकों में हड़कंप मचा हुआ है। परिषद द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद बाजार खुले डुले नजर आए और शहर की खुली सड़कों पर आम लोगों को गुजरने में सहूलियत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई : अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि परिषद द्वारा की गई कार्रवाई के तहत करीब तीन दर्जन रेहड़ी फड़ी वालों को हटवाया गया है। इनमें से अवैध रूप से लगी 14 रेहड़ियां जब्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि बाजार के भीतर सड़कों पर सजाए सामान को हटवाकर दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वह अपना सामान सड़कों पर न सजाएं। कहा कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें