फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ अस्पताल में 16 में से 11 डॉक्टरों के पद खाली

विज्ञापन
11 out of 16 doctors' posts are vacant in Nalagarh Hospital
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। स्थानीय अस्पताल में जहां एक ओर जरूरी टेस्ट बंद हैं वहीं दूसरी ओर इलाज के लिए मरीज परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में ना तो विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात हैं और ऑपरेशन हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के लिए 16 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। यहां पर तैनात केवल पांच डॉक्टर ही हैं। तीन दिन पहले वरिष्ठ चिकित्सक भी सेवानिवृत्त हो गए हैं। जबकि एक माह पहले नाक-कान और गला रोग विशेषज्ञ भी पदोन्नत होकर रोहड़ू चले गए।
इसी तरह तीन साल से नेत्र चिकित्सक और सर्जन नहीं है। अगर किसी का छोटा-मोटा ऑपरेशन भी करना होता है तो लोगों को निजी अस्पताल या पीजीआई जाना पड़ता है। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट का पद भी कई माह से खाली है। इससे मरीज एक्सरे और अल्ट्रासाउंड निजी क्लीनिकों में करवा रहे हैं। अब मरीज भी यहां पर आने की बजाय निजी अस्पतालों में जा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 26 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नालागढ़ अस्पताल का दर्जा बढ़ा कर 200 बेड कर दिया था। उस समय यहां पर चिकित्सकों को तैनाती की बात की गई, लेकिन यहां पर स्टाफ अब लगातार कम होता जा रहा है। नालागढ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेश घई ने बताया कि चिकित्सालय में 16 पद स्वीकृत हैं। लेकिन यहां पर 5 चिकित्सक ही रह गए हैं। यहां पर जो भी डॉक्टरों का पद खाली हो रहा है, उसे भरा नहीं जा रहा, इससे मरीज परेशान हो रहे हैं।
सीएमओ डॉ. उप्पल ने बताया कि रिक्त पदों के बारे में हर माह उच्च अधिकारियों को लिखित में बताया गया है। जैसे ही नई नियुक्ति होती है तो नालागढ़ अस्पताल को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें