फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में राज्यपाल ने किया रेडक्रॉस मेले का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने किया रेडक्रॉस मेले का उद्घाटन
विज्ञापन

नशे के खिलाफ रैली को दिखाई झंडी, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
प्रदर्शनियों का अवलोकन किया शुभारंभ, नशे का सेवन घातक : आचार्य देवव्रत
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नालागढ़ में विधिवत उद्घाटन किया। दो दिनों तक चलने वाले इस मेले में प्रदर्शनियों और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सांयकालीन संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले के शुभारंभ से पहले राज्यपाल ने नालागढ़ कॉलेज से नशा निवारण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद नालागढ़ अस्पताल में मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें फल बांटे। इसके बाद राज्यपाल ने विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन कर उनका विधिवत शुभारंभ किया। राज्यपाल ने गो प्रदर्शनी को भी निहारा। राज्यपाल ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का अवलोकन कर रक्तदान शिविर का जायजा लिया। उन्होंने दिव्यांगों को व्हील चेयर भी बांटी। आचार्य देवव्रत ने कहा कि कार्यक्रम में नशा निवारण रैली और गो प्रदर्शनी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी रूप में करना शरीर के लिए घातक है, इससे बचें।
जिलाधीश विनोद कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और रेडक्रॉस के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस समिति लोगों की मदद के लिए हरसंभव सहयोग कर रही है। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे इस कार्य के भागी बनें और रेडक्रॉस समिति से जुड़कर मानवता की सेवा करें। एडीएम विवेक चंदेल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि रेडक्रॉस मेले के लिए पहले ही छपवा दी गई 50 हजार रेफरल ड्रा की पर्चियां 25 अक्तूबर को निकलने वाले रेफरल ड्रा में शामिल की गई हैं। इसकी सूचना तीन अक्तूबर को प्रकाशित कर दी गई थी, वही नोटिस बोर्ड पर भी चस्पां कर दिया है। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैणी, डीसी विनोद कुमार, एसपी बिंदु रानी सचदेवा, एडीएम विवेक चंदेल, एसडीएम प्रशांत देष्टा, पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी और कृष्ण लाल के अलावा जिला व उपमंडल स्तर के अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें