फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन

जयराम के नेतृत्व में दून में विकास कार्यों को मिली गति : पम्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंधाला में एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार क्षेत्र में सड़कों के साथ-साथ अन्य छोटेे मार्गों के जाल बिछा रही है। मंगलवार को उन्होंने सर्वप्रथम 70 लाख की लागत से बनने वाले मंधाला डिस्पेंसरी से लेकर हाउसिंग बोर्ड तक बनने वाले एक किलोमीटर से अधिक संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इससे करीब 150 घरों को सीधा लाभ मिलेगा। इस मार्ग में भूमिगत नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। विधायक ने 15 लाख की लागत से तालाब के सौंदर्यीकरण का भी शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने मंधाला में 13 लाख की लागत से बनने वाले खेल मैदान के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। पंचायत प्रधान कुलतार सिंह मेहता व उपप्रधान भाग चंद शर्मा ने विधायक को अन्य समस्याएं भी बताईं। इस दौरान पंचायत प्रधान कुलतार सिंह मेहता, उपप्रधान भाग चंद शर्मा, पूर्व प्रधान माधो राम मेहता, बीबीएनडीए के एसडीओ दिगविजय ठाकुर, ग्राम केंद्र प्रभारी रामजी दास, पूर्व प्रधान सोमनाथ, फूल सिंह मेहता, गुरविंद्र मेहता, राजेश मेहता, प्रेमचंद मेहता, रामजी दास मेहता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें