फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन युवक हत्याकांड: सबूत जुटाने पहुंची टीम को करना पड़ा महिलाओं के गुस्से का सामना, जानें क्या है वजह

Sat, 05 Sep 2026 12:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

 सोलन के चौक बाजार स्थित दाड़ला कॉलोनी में शुक्रवार देरशाम हुई युवक की हत्या के बाद शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
सबूत जुटाने पहुंची टीम को करना पड़ा महिलाओं के गुस्से का सामना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन के चौक बाजार स्थित दाड़ला कॉलोनी में शुक्रवार देरशाम हुई युवक की हत्या के बाद शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां पर आए दिन नशेड़ी घूमते रहते हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। काफी देर तक महिलाओं ने यहां पर अपना विरोध जताया। हालांकि, बाद में पुलिस के समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, शुक्रवार  देरशाम चौक बाजार में दो गुटों में खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो युवक घायल हो गए। देर शाम करीब 8:00 बजे युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पुलिस के अनुसार इसमें मंथन नाम के एक युवक ने अमन नाम के 24 वर्षीय युवक को चाकू मार दिया। इस दौरान मंथन के भी एक उंगली कट गई, वहीं बीच बचाव में आए अंकुश नाम के युवक के भी गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में तीनों युवकों को स्थानीय लोग क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।  मृतक युवक हरियाणा राज्य के कालका का रहने वाला था। वहीं मंथन व अंकुश का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने मंथन व अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इनमें पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं शुक्रवार को जब यह आमने-सामने आए तो पुरानी बातों को लेकर फिर से एक बार इनमें खूनी झड़प हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें