फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंबाला के इलेक्ट्रिक उद्योग में बीआईएस की दबिश, जब्त किया सामान, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 04 Sep 2024 10:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

भारतीय मानक ब्यूरो परवाणू शाखा के अधिकारियों ने अंबाला के एक उद्योग में दबिश दी। भारतीय मानक ब्यूरो को लोगों से शिकायत मिल रही थी कि अंबाला के वशिष्ठ नगर, दयाल बाग स्थित इलेक्ट्रिक उद्योग घरेलू इलेक्ट्रिक फूड मिक्सर और हैंड हेल्ड ब्लंडर में आईएसआई मार्क नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारी अंबाला में दबिश के दौरान जांच करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मानक ब्यूरो परवाणू शाखा के अधिकारियों ने अंबाला के इलेक्ट्रिक उद्योग दबिश देकर बिना आईएसआई मार्क का सामान जब्त किया है। उद्योग परिसर में 647 घरेलू इलेक्ट्रिक फूड मिक्सर और 278 हैंड हेल्ड ब्लेंडर बिना आईएसआई मार्क के पाए गए। इन्हें टीम ने तुरंत अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। वहीं कंपनी से कई प्रकार के दस्तावेजों की छानबीन भी करेगा। अगर निर्माता कंपनी ने सामान बनाने में कोताही बरती होगी तो बीआईएस नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगा। बीआईएस ने यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की है जिसमें उद्योग के भीतर बन रहे अधिक मात्रा में सामान को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


भारतीय मानक ब्यूरो को लोगों से शिकायत मिल रही थी कि अंबाला के वशिष्ठ नगर, दयाल बाग स्थित इलेक्ट्रिक उद्योग घरेलू इलेक्ट्रिक फूड मिक्सर और हैंड हेल्ड ब्लंडर में आईएसआई मार्क नहीं है। सूचना के बाद अधिकारियों की जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। गौर रहे कि कई बार बाजार में देखा जाता है कि उत्पाद को नकली बीआईएस मानक मार्क के साथ निर्मित और बेचे जाते हैं। इसकी टीम की ओर से समय-समय पर जांच भी की जाती है। फिर भी कई कंपनियां इस प्रकार से उत्पाद तैयार करने से पीछे नहीं हट रही है। इसे देखते हुए भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से कार्रवाई कर रहा है।

हरियाणा के अंबाला में एक इलेक्ट्रिक उद्योग में बिना आईएसआई मार्क के निर्मित माल को जब्त किया गया है। इसके लिए टीम ने दबिश देकर यह कार्रवाई की है। लोगों से आग्रह है कि सामान की खरीदारी से पहले एप का उपयोग करके निर्मित उत्पाद की जानकारी ले लें। यदि बीआईएस मानक चिह्न के दुरुपयोग का कोई मामला सामने आता है तो इसकी बीआईएस के कार्यालय में ई-मेल और फोन के माध्यम से दें- एससी नाइक, वैज्ञानिक डी एवं प्रमुख, भारतीय मानक ब्यूरो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें