फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघाट बैंक: लोन रिकवरी में एक और डिफाल्टर गिरफ्तार, कोर्ट में दिया 2.50 लाख का चेक; मांगा कुछ और समय

Thu, 30 Oct 2025 07:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

बघाट बैंक लोन रिकवरी मामले में पुलिस ने सोलन के एक डिफाल्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेम नाथ जस्वाल पर 16.63 लाख की लोन रिकवरी का मामला चल रहा है। कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी ने 2.50 लाख रुपये का चेक जमा किया और शेष राशि चुकाने के लिए कुछ समय मांगा। 
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बघाट बैंक लोन रिकवरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोलन के एक डिफाल्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ब्याज सहित 16.63 लाख रुपये की देनदारी हैं और वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन की अदालत ने प्रेम नाथ जस्वाल निवासी सन्नी साइड सोलन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

विज्ञापन


कोर्ट में पेशी के दौरान 2.50 लाख रुपये का चेक किया जमा
प्रेम नाथ जस्वाल ने बघाट बैंक सोलन से ऋण लिया, लेकिन तय सीमा के भीतर वापस नहीं करने पर बैंक ने उसे डिफाल्टर घोषित कर दिया। पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम ने आरोपी प्रेम नाथ को गिरफ्तार कर सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन की कोर्ट में पेश किया। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन गिरीश नड्डा ने जानकारी दी कि आरोपी प्रेम नाथ जस्वाल पर 16.63 लाख की लोन रिकवरी का मामला चल रहा है। कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी ने 2.50 लाख रुपये का चेक जमा किया और शेष राशि चुकाने के लिए कुछ समय मांगा। इसके बाद अदालत ने फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के आदेशों को रद्द कर दिया। हालांकि, तय सीमा में यदि डिफाल्टर शेष राशि नहीं चुकाता है, तो उसे दोबारा गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

22 डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
इस मामले में अब तक सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन की अदालत ने ऋण लेने वाले 22 डिफाल्टरों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे, जो कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस ने सोलन में रहने वाले नौ डिफाल्टरों में से अब तक तीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जबकि तीन आरोपियों ने स्वयं कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। शेष तीन की तलाश जारी है। इसके अलावा 13 आरोपी जिला शिमला और सिरमौर के रहने वाले हैं। इनके गिरफ्तारी वारंट संबंधित जिलों की पुलिस को भेजे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें