फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार में योग शिविर, क्रियाओं का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-योग साधन आश्रम होशियारपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। योग साधन आश्रम होशियारपुर के तत्वावधान में प्रभु रामलाल जी महाराज के मार्गदर्शन में नौहराधार में दो दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और योग साधकों ने भाग लेकर योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया।
शिविर के दौरान योगी भक्तों ने प्रतिभागियों को हठ योग, राज योग, योग साधना, विभिन्न योग आसनों के साथ-साथ प्राणायाम, नेति और वमन जैसी शुद्धि क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन

योग शृंखला में राजगढ़ आश्रम से आचार्य अविनाश दानी और पटियाला आश्रम से स्वर्ण लता बहन ने विशेष रूप से मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन में योग का अत्यधिक महत्व है और नियमित अभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि आत्मिक शांति भी प्राप्त होती है। उन्होंने यम और नियम के पालन को सद्गुरु की कृपा प्राप्त करने का आधार बताया।
शिविर के दौरान आध्यात्मिक वातावरण को और प्रगाढ़ बनाने के लिए अखंड महा दिव्य रामायण पाठ का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए।
विज्ञापन

इस योग शिविर में क्षेत्र के अलावा राजगढ़, चौपाल, पंजाब, रोहड़ू, शिमला और हमीरपुर से आए योग साधकों और प्रभु भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें