फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों को ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण करने बारे किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। भारत सरकार की ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीकरण के लिए ग्राम रोजगार सेवकों के साथ खंड विकास कार्यालय राजगढ़ में कार्यशाला लगाई गई। वक्ताओं ने बताया कि भारत सरकार ने ई-श्रम पोर्टल 26 अगस्त 2021 को लांच किया है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों और छोटे व्यावसाइयों का पंजीकरण करना है। इन कामगारों का डाटा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकत्रित किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा के तौर पर कामगारों का कार्ड बनाया जाएगा। इन कामगारों को बिना कोई प्रीमियम दिए बिना 2 लाख की दुर्घटना बीमा सुरक्षा और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख की बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
इस दौरान पंजीकृत कामगारों को मिलने वाले अन्य लाभों से भी अवगत करवाया गया। विकास खंड अधिकारी राजगढ़ अरविंद गुलेरिया ने ग्राम रोजगार सेवकों को असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों और किसानों को ई पोर्टल पर जोड़ने के आदेश दिए ताकि लक्ष्य को शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने विकास खंड राजगढ़ की सभी पंचायतों के कामगारों को अपना पंजीकरण ग्राम रोजगार सेवकों के पास करवाने का आह्वान किया, ताकि कोई भी कामगार इस लाभ से अछूता न रह पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई श्रम पोर्टल के माध्यम से उन्हें 12 डिजिट की एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी और असंगठित क्षेत्र के कामगार विभिन्न प्रकार के सामाजिक लाभ का फायदा उठा सकेंगे। इस दौरान श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत 25 लाभार्थियों को पंजीकरण पत्र बांटे गए और 18 नए लाभार्थियों का पंजीकरण के लिए दस्तावेज श्रम विभाग को भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें