फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरा मशीन में चरान के लिए आई अवैध लकड़ी की खेप पकड़ी

Thu, 26 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां पुलिस ने सिरमौरी मंदिर पंचायत के भेलन गांव स्थित एक आरा मशीन में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर अवैध लकड़ी की खेप बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस ने अखरोट, तुन्नी और नाशपाती के लगभग 67 स्लीपर और गेलटू बरामद किए हैं। जिसके आधार पर आरा मशीन मालिक और लकड़ी को आरा मशीन पर चरान के लिए लेकर आए एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने वन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम पुलिस ने बैहरन गांव निवासी रमेश ठाकुर की आरा मशीन से 67 स्लीपर गेलटू कब्जे में लिए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के तहत आरा मशीन के पास लकड़ी के ढेर पाए गए। जिसमें तुन्नी की लकड़ी के 46 स्लीपर व गेलटू, अखरोट के 11 गेलटू, नाशपाती के आठ गेलटू, किन्नू के दो गेलटू मौके पर बरामद किए गए। पुलिस ने टिक्करी पजेरली गांव निवासी अमर सिंह व आरा मशीन मालिक रमेश ठाकुर के खिलाफ भादसं की धारा 379 व वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें