आंगनबाड़ी केंद्र छोटा चौक में बताया स्तनपान का महत्व
जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को करवाएं स्तनपान : मीना
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आंगनबाड़ी केंद्र छोटा चौक में विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता मीना शर्मा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा जोशी ने महिला की गोद भराई की रस्म अदा की।
आशा कार्यकर्ता मीना शर्मा ने महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताते हुए कहा कि जन्म लेते ही शिशु को एक घंटे के अंदर ही स्तनपान करवाना चाहिए। यह उसका सुरक्षा कवच है। बच्चे को विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाता है।
उन्होंने महिलाओं को सुरक्षित खानपान की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला अपने भोजन में अलग-अलग प्रकार की हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। यदि वह मांसाहारी है तो मांस, मछली, अंडे का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की दालें और सूखे मेवे भी लें। दूध और दूध से बने पदार्थों का भी सेवन करे, ऐसे पदार्थों में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।
इस अवसर पर अनीता, प्रियंका, मोना, पूजा, रुकसाना, सुल्ताना, सपना, बलकीश, प्रीति, सरला, शिवानी और सरोज समेत दर्जनों महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।
....संवाद