फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शहीद के नाम पर चल रहे स्कूल को बंद करने के फैसले पर लोग भड़के

विज्ञापन
शहीद कुलविंद्र सिंह स्कूल को बंद किए जाने के फैसले के बाद नाहन मे एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा को ज्
विज्ञापन
शहीद के नाम पर चल रहे स्कूल को बंद करने के फैसले पर लोग भड़के
विज्ञापन

मामले में एडीएम सिरमौर के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

-कहाश् पड़दूनी स्कूल को बंद करना शहीद का अपमान

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब के गिरिनगर में शहीद के नाम पर चल रहे पड़दूनी स्कूल को बंद करने के फैसले के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है। शनिवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सिरमौर एलआर वर्मा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर स्कूल बंद न किए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल सहित ग्राम पंचायत पड़दूनी की प्रधान सरोज देवी व ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1967 से संचालित यह स्कूल गिरिनगर पावर हाउस के सहयोग से चलता आ रहा है और इसमें तीन से चार पंचायतों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में बलिदान हुए वीर योद्धा कुलविंदर सिंह ने भी इसी स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन


उनके बलिदान के बाद स्कूल का नाम उनके नाम पर रखा गया। अब इस स्कूल को बंद करने के फैसले को लोग शहीद के सम्मान का अपमान मान रहे हैं।

ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे और स्कूल को चलाया जाए ताकि यहां बच्चों को समस्या का सामना न करना पड़े।

........संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें