पांवटा साहिब(सिरमौर)। थाना पांवटा के तहत बाइक की टक्कर से महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। सुरेश तोमर ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह पत्नी के साथ बाइक पर अपने घर हिमालय कॉलोनी से रिश्तेदार के यहां जा रहा था।
कॉलेज मार्ग से फ्रेंडस एंक्लेव कॉलोनी की तरफ मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तारी से मोटरसाइकिल आई और इन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण इसकी पत्नी बबीता नीचे गिर गई और उसे सिर पर चोट लग गई, जबकि बाइक चालक घटना स्थल से फरार हो गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकल चालक ने अपने सिर पर काले रंग का पटका पहना था और हल्की दाड़ी रखी हुई थी। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।