फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज नाहन में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
नर्सिंग स्कूल नाहन में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्वागत गीत प्रस्तुत करती नर्से। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के नर्सिंग स्कूल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय प्रमोशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एनके महेंद्रू ने समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. प्रतिभा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एनके महेंद्रू ने इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जो प्रशिक्षण उन्होंने यहां लिया है, उसे अपनी कार्यशैली में लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की स्किल को विकसित करना है ताकि वह अपने कार्य को और गहनता से कर सकें। इस मौके पर मुख्यातिथि ने प्रतिभागी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में नर्सिंग शिक्षिका नीना लालटा, रेखा डोगरा, कल्पना सैनी, स्वास्थ्य शिक्षिका कमला सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें