फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माजरा में दुकान का ताला तोड़कर 3.35 लाख रुपये की शराब ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-हिमालयन वाइन शॉप में चोरी, 38 पेटी अंग्रेजी शराब गायब, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा में स्थित हिमालयन वाइन शॉप में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 38 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी कर ली। चोरी गई शराब की कीमत करीब 3,35,740 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अश्वनी कुमार निवासी गांव छुपाड़ी रोहड़ू, जिला शिमला ने बताया कि वह इस वाइन शॉप में बतौर सेल्समैन कार्यरत हैं। 7 और 8 जून की दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर रखी 38 बॉक्स अंग्रेजी शराब चोरी कर ली। सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और अंदर शराब के कार्टन गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें