फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से शराब की 648 बोतलें बरामद, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने देशी शराब की 648 बोतलें बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हरियाणा की इस शराब को चोरी-छिपे ग्रामीण क्षेत्र में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। रेणुका पुलिस ने मंगलवार देर रात को रेणुका मेहत्त मार्ग पर धारटारण के समीप लगाए नाके के दौरान हरियाणा की एक जिस्टा कार रोकी तो उसमें चालक पुलिस को देखते ही फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी के दौरान उससे 648 बोतलें देशी शराब बरामद की। पुलिस ने गाड़ी की अगवानी कर रहे एक अन्य कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने बताया कि कार की अगुवाई कर रही एक अन्य कार के चालक सुरेंद्र पाल निवासी कांडो हरयास को गिरफ्तार करके छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही दूसरी कार के चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें