फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हर बरसात में वार्ड-चार में जलभराव की समस्या बन जाती है विकराल

विज्ञापन
पांवटा साहिब वार्ड के हाल- वार्ड -4)- बिमला तोमर
विज्ञापन
अभियान : वार्ड के हाल, वार्ड-4
विज्ञापन

पार्कों को विकसित करने का कार्य अधर में लटका, सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ा जूड़ा जुड़ा इस वार्ड का कुछ क्षेत्र
गलियों में बेहतर जल निकासी की नालियां बनना जरूरी, स्ट्रीट लाइटों से भी वार्ड की कुछ गलियां वंचित, लोग झेल रहे परेशानी

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड-4 में हर बरसात में जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। एनएच-707 चौड़ीकरण और इसकी जल निकासी नालियों के बाद समस्या और भी अधिक हो रही है। बद्रीपुर चौक के समीप से आगे जल निकासी नाली नहीं है। ऐसे में नालियों के भरने से वार्ड चार के एनएच किनारे रहने वाले परिवारों की समस्या में इजाफा होता रहा है। इस वार्ड में प्रस्तावित पार्कों में से अधिकतर अधर में लटके हुए है। एक पार्क बन गया है, इसमें भी गेट नहीं लगने से पार्क अब पार्किग ही बनता जा रहा है।
शहर के वार्ड चार में ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। कुछ कॉलोनी के लोग विकास कार्यों से संतुष्ट नजर आए। वहीं, कुछ कॉलोनियों के लोग अब तक भी सीवरेज योजना से नहीं जोड़े जाने व गलियां को टाइलनुमा करने के साथ जल निकासी नालियों का निर्माण नहीं होने पर परेशान नजर आ रहे हैं। कई गलियों में स्ट्रीट लाइटों की बेहतर व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन




1- कुंज बिहार कालोनी फेज-दो में जलभराव समस्या है। सीवरेज लाइन सुविधा से सैकड़ों घरों को नहीं जो़ड़ा जा सका है। स्ट्रीट लाइट को पोल लगे हैं, लाइटेंं नहीं हैं। नगर परिषद सरचार्ज वसूल रही है, लेकिन सुविधा उस हिसाब से काॅलोनी के लोगों को नहीं मिल पा रही है।
-बिमला तोमर, निवासी कुंज विहार फेज-दो

2- नगर परिषद के वार्ड चार में पहले ही जलभराव की समस्या रही है। इस वार्ड की दुर्गा कॉलोनी, शिवा कॉलोनी, हरिओम कॉलोनी व पंडित गोपाल चंद कॉलोनी के सैकड़ों परिवार बरसात के मौसम में जलभराव से दिक्कतें झेलते आ रहे हैं। इसका स्थायी समाधान तलाशा जाना जरूरी है। - नरेंंद्र सिंह नारंग, निवासी वार्ड-4 पांवटा साहिब

3- इस वार्ड के सैकड़ों परिवार आज भी सीवरेज योजना की सुविधा से वंचित हैं। शहर में तीन फेज में सीवरेज योजना बनी है। अंतिम छोर बद्रीपुर को जोड़ने वाला है। आज भी इस वार्ड का काफी क्षेत्र सीवरेज योजना से नहीं जोड़ा जा सका है। चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार व समाधान करना जरूरी है।
- परमिंदर सिंह, निवासी वार्ड-4 पांवटा साहिब

4- पहले की जलभराव की समस्या गंभीर थी। अब एनएच-707 में अमरकोट पंचायत के गोंदपुर क्षेत्र का पानी भी नालियों में बद्रीपुर की तरफ पहुंचाया गया है। बद्रीपुर चौक से आगे निकासी नहीं है। इसके चलते बरसात में भारी बारिश के दौरान पानी सड़कों पर भर कर कई बार तालाब का रूप ले लेता है। इसका समाधान किया जाना जरूरी है।
- सीता देवी, गृहणी निवासी वार्ड चार पांवटा साहिब

5- इस वार्ड में पार्क निर्माण करने का कार्य किया गया। आधे अधूरे पार्क बना कर छोड़ दिए हैं। दो तीन पार्कोँ का कार्य अधूरा है। कुछ में चार दिवारी व गेट लगा दिए हैं। सौंदर्यीकरण नहीं किया गया। एक पार्क में इंटरलाक टाइलें, बैंच रखे हैं लेकिन गेट नहीं होने से ये पार्क अब पार्किंग बन चुका है।
- गीता चौहान निवासी वार्ड-चार तारुवाला


6- इस वार्ड में पार्कों का सौंदर्यीकरण होना, गलियों में स्ट्रीट लाइटों व जल निकासी की समस्या प्रमुख रही है। खास कर एनएच के किनारे तो हर बरसात में काफी दिक्कतें आती रहीं हैं। कुछ गलियों को टाईलनुमा किया गया है, शाट पिट बना कर कुछ समाधान भी करने के प्रयास जरूर हुए हैं।
विज्ञापन

- गुलाब सिंह निवासी वार्ड चार पांवटा साहिब

बाक्स...
इस वार्ड के विकास को नई गति प्रदान की गई है
7- पांवटा साहिब वार्ड चार में पिछले पांच वर्षों से काफी विकास करवाया गया है। जलभराव की समस्या के समाधान को हर संभव प्रयास किया है। गलियों में जल निकासी को करीब दस शाक पिट बनाए हैं। करीब 15 इंटरलाक टाइलनुमा बेहतर गलियां तैयार की है। वार्ड में चार पार्क तैयार हो रहे है। इनमें से एक का कार्य अधिकतर हो चुका है, शेष निर्माणाधीन हैं। वार्ड की जनता ने फिर से मौका दिया तो शेष कार्यों को पूरा किया जाएगा।
- दीपा शर्मा पूर्व पार्षद नगर परिषद वार्ड चार तारुवाला
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें