भांगरी में शनिवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा नौहराधार की तरफ से भांगरी में शनिवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों, स्वयं सहायता समूहों को सरकार की योजनाओं और बैंक की सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकारी सहायक विवेक प्रकाश तथा जूनियर क्लर्क सागर नायक ने डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व स्वयं सहायता समूहों के लिए उपलब्ध विशेष ऋण सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
शिविर के दौरान एनआरएलएम के तहत 4 ऋण मौके पर ही स्वीकृत किए गए, जिनकी कुल राशि 6 लाख रही। इससे स्थानीय महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अपने आर्थिक कार्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिलेगा।
संवाद