फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. वाईएस परमार के बाद रेणुका को मिली बड़ी जिम्मेदारी : विनय

विज्ञापन
पीसीसी अध्यक्ष विनय कुमार का ददाहू पहुंचने पर स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
प्रदेश का मॉडल बनेगा रेणुकाजी विधानसभा
विज्ञापन

वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट करना रहेगा लक्ष्य
ददाहू में विनय कुमार का हुआ भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार का ददाहू में भव्य किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष बनने के बाद विनय कुमार बुधवार को पहली बार अपने गृह क्षेत्र रेणुकाजी में पहुंचे। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार ददाहू में कांग्रेस के नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। विनय कुमार ने भी इस अपार स्नेह, प्यार व समर्थन के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया।
अभिनंदन समारोह के पश्चात क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र पूरे प्रेदश का मॉडल बनेगा। स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार के बाद अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र को मिली है। इसका पूरा श्रेय रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता व कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी मां है और कांग्रेस के लिए है वह कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा पर प्रहार करते हुए विनय कुमार ने कहा कि वह भाजपा से कतई नहीं डरते और भाजपा का कोई भी नेता उनका सामना नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वर्ष 2027 में प्रदेश में पुन: कांग्रेस की सरकार को रिपीट करना है और यही लक्ष्य वर्ष 2029 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार के लिए भी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला व ब्लाॅक के कांग्रेस के अध्यक्ष पदों का चयन भी शीघ्र कर लिया जाऐगा जिसकी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।
इस मौके पर पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह, एचआरटीसी के निदेशक धर्मेंद्र धामी, विवेक गौतम, राजेश सीटू ,प्रदीप सूर्य, विनोद जिंटा, तपेन्द्र चौहान, यशपाल चौहान व मित्र सिंह तोमर सहित कांग्रेस से जुडे विभिन्न संगठनों, मोर्चों व जोनों के अध्यक्ष,पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


..........बॉक्स...........
25 जनवरी को रेणुकाजी में हुंकार भरेगी प्रियंका गांधी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि आगामी 25 जनवरी को हिमाचल दिवस के मौके पर प्रियंका गांधी रेणुकाजी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रियंका गांधी को रेणुका आने का न्योता दिया था। इसके लिए प्रियंका गांधी ने हामी भर दी है और 25 जनवरी को कांग्रेस का एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन रेणुकाजी में आयोजित किया जाएगा और क्षेत्र की जनता को प्रियंका गांधी से रुबरु होने का मौका मिलेगा।
संवाद

पीसीसी अध्यक्ष विनय कुमार का ददाहू पहुंचने पर स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें