फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाया गांव में लोगों को दी निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

विज्ञापन
​शिलाई के नाया में वि​धिक महा​शिविर में मौजूद जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण सिरमौर के पदा​धिकारी 
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

लोगों को दी निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी
शिलाई उपमंडल के नाया गांव में हुआ विधिक सेवा महाशिविर आयोजित
जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश जसवाल ने की शिविर की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सिरमौर योगेश जसवाल की अध्यक्षता में शिलाई उपमंडल के नाया गांव में रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से विधिक सेवा महा शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर योगेश जसवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार का पहला विधिक सेवा महाशिविर आयोजित किया गया है। कानूनी सहायता सेवाएं एक कल्याणकारी राज्य के आवश्यक कार्यों में से एक हैं, जिसका कारण यह है कि एक कल्याणकारी राज्य में लोगों को अपनी बाधाओं और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि में अंतर के बावजूद न्याय समान रूप से मिल सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीएल कोचर व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय, सिरमौर सुभाष चंद्र भसीन ने लोगों को विधिक साक्षरता शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नाहन गौरव महाजन ने लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्षिक आय के आधार पर, अनुसूचित जाति व जनजाति, विधवा तथा दिव्यांगजनों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है।
सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सिरमौर नवकमल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आम जनमानस को सरकार एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है। शिविर से पूर्व लगभग 150 लोगों की समस्याओं के प्रार्थना पत्र जिला प्रशासन को शीघ्र समाधान के लिए प्रेषित किए गए। अध्यक्ष बार एसोसिएशन शिलाई नीलम चौहान ने अन्य सदस्यों सहित मुख्यातिथि और अन्य न्यायाधीशों को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त नाया गांव की महिलाओं ने भी सम्मानित किया।
इस शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई गई, जिनका मुख्यातिथि और अन्य न्यायाधीशों द्वारा अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब कपिल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पावंटा साहिब विकास गुप्ता, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शिलाई अंशुल मलिक व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चंदेल, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-संवाद

शिलाई के नाया में विधिक महाशिविर में मौजूद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के पदाधिकारी 

शिलाई के नाया में विधिक महाशिविर में मौजूद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के पदाधिकारी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें