-सुबह 6 बजे से शुरू की विशेष कार्रवाई, बिना परमिट और टैक्स के मिले उत्तराखंड के वाहन
विज्ञापन
-प्रेशर हॉर्न और ओवरलोड को लेकर भी की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। परिवहन विभाग की टीम ने आरटीओ सोना चंदेल की अगुवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को वाहनों की जांच की। इस दौरान 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई। नियमों की अवहेलना पर 5.49 लाख रुपये का जुर्माना भी वाहनों पर लगाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम प्रात: 6 बजे नाहन से रवाना हुई। इस दौरान नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून से होते हुए हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर मीनस तक वाहनों की जांच की गई। टीम ने मौके पर 100 से अधिक वाहनों की जांच की। इसमें नियमों की अवहेलना कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 5.49 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान अधिकतर वाहन उत्तराखंड के पाए गए जो यहां बिना टैक्स और वैध परमिट के चलाए जा रहे थे।
इसके अलावा ओवरलोड, प्रेशर हॉर्न प्रयोग करने आदि के भी चालान किए गए। मौके से भारी वाहनों से प्रेशर हॉर्न हटवाए भी गए। आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने पुष्टि की है।