फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मंडल पांवटा की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
वन मंडल पांवटा साहिब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को ट्राफी भेंट कर - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पुरुवाला(सिरमौर)। फायर सीजन में आग की घटनाओं के प्रति जागरूकता को लेकर वन मंडल पांवटा की ओर से डोबरी सालवाला पंचायत के नाग देवता मंदिर मैदान में हुई छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। समापन कार्यक्रम में डीएसपी बीर बहादुर मुख्यातिथि और डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रिश विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वन मंडल पांवटा ने नघेता को नौ रन से हराकर जीता। खेल प्रभारी प्रवीण कुमार ने वन मंडल पांवटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 96 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
हितेश ने 30 रनों का योगदान टीम के लिए दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नघेता की टीम 87 रन पर ऑल आउट हो गई। मुख्यातिथि बीर बहादुर ने वन मंडल पांवटा विजेता टीम को ट्रॉफी समेत नकद राशि देकर सम्मानित किया। हितेश को मैन ऑफ द मैच और नघेता के राहुल को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। इस अवसर पर डीएफओ कुणाल अंग्रिश, आरओ भगानी बस्ती राम, बीओ सुरेश कुमार, वन रक्षक अर्जुन सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेश, प्रवीण आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें