फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जय वाल्मीकि, हर-हर वाल्मीकि के जयकारों से पूरा गूंजा शहर

विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती पर पांवटा साहिब में आकर्षक झांकी निकाली गई: संवाद
विज्ञापन
पांवटा साहिब शहर में भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
विज्ञापन

हर धर्म, समाज के लोग भगवान वाल्मीकि मंदिर में हुए नतमस्तक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्ण आस्था व और श्रद्धा के साथ सैकड़ों भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। बुधवार को
सुबह से ही वाल्मीकि मंदिर पांवटा साहिब में भक्तों का खूब तांता लगा रहा। हर धर्म और समाज के लोग भगवान वाल्मीकि के समक्ष नतमस्तक हुए।
स्थानीय निवासी और आयोजन समिति सदस्यों लक्ष्मी चंद गागट, रतन लाल बेनवाल, राजेश कंडारा, मुकेश गागट, जितेंद्र बोहत, विक्रम गागट, अमित कुमार, आनंद बेनवाल, कपिल कुमार, ललित कुमार, विनोद गागट, विशाल सोडी, यश कुमार, ऋषि पाल, हर्ष, गौतम, राघव व मायाराम समेत सैकड़ों भक्तों ने मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन

अमित कुमार और लक्ष्मी चंद ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ के साथ हुई। इसके उपरांत भगवान वाल्मीकि मंदिर वार्ड नं. 7 से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सबसे पहले मंगलवार देर शाम को शोभायात्रा में सुंदर झांकियां, भजन मंडलियां और जयकारों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शहर के मुख्य बाजार में शोभायात्रा पहुंचने पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान वाल्मीकि के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।
भक्तों ने जय वाल्मीकि और हर-हर वाल्मीकि का जयघोष किया। समाज के सभी वर्गों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिनभर भक्ति, भजन और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

आयोजन समिति ने बताया कि इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के प्रति दिए गए संदेश को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज में समानता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें