फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की शुगर मिल आज से करेगी गन्ने की खरीद

Mon, 30 Nov 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धौलाकुआं (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा-धौलाकुआं में क्षेत्र के किसानों से उत्तराखंड की डोईवाला शुगर मिल गन्ने की एक दिसंबर से विधिवत खरीद-फरोख्त शुरू कर देगी। इसके लिए क्षेत्र में 4 तोल कांटे स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के जिन किसानों ने गन्ने की फसल के बाद गेहूं की बिजाई करनी है उनके लिए यह खुशी की खबर है। किसानों के लिए 4 तोल कांटे बहराल, जम्मूखाला, भुंगरनी और खोहड़ो वाला में स्थापित किए गए हैं।  पांवटा-धौलाकुआं क्षेत्र में हर वर्ष 6-7 लाख क्विंटल गन्ने की पैदावार तैयार की जाती है। एक माह पूर्व से ही कई गुड़ उत्पादक किसानों से गन्ना औने-पौने दामों पर खरीद रहे थे। शुगर मिल की ओर से प्रति क्विंटल 285-295 रुपये की खरीद की जाती है। जबकि, गुड़ उत्पादक इसी गन्ने को 150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद रहे थे। ऐसे में किसान भारी घाटा खा रहे थे। अब मंगलवार से विधिवत शुगर मिल के गन्ना खरीदने से किसानों को भारी आर्थिक लाभ होगा। किसान श्याम लाल, रंगी लाल, भंगीराम, गुलजार सिंह आदि का कहना है कि उम्मीद है कि शुगर मिल इस बार भी किसानों को अच्छे दाम अदा करेगी।

उत्तराखंड स्थित डोईवाला शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक मनमोहन रावत ने बताया कि एक दिसंबर से पांवटा-धौलाकुआं क्षेत्रों से किसानों के गन्ने की फसल की खरीद शुरू की जा रही है। किसानों को इसके लिए सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें