फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़करी का देश को अमेरिका बनाने का सपना, सिरमौर में उधड़ रहे एनएच

विज्ञापन
दोसड़का के समीप एनएच पर आई दरारें। हाल ही में यहां टारिंग की गई थी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी देश में अमेरिका की तर्ज पर एनएच का जाल बिछाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन सिरमौर में एनएच उधड़ने लगे हैं। आलम यह है कि नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907 ए के कुछेक हिस्सों में दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन

इस एनएच पर नाहन से बनेठी तक के 20 किलोमीटर के हिस्से पर अभी नवंबर माह में ही तकरीबन साढ़े पांच करोड़ की लागत से टारिंग की गई है। हालांकि, टारिंग के कुछ समय बाद ही कुछ हिस्सों पर दरारें पड़नी शुरू हो गई थी, इसके बाद संबंधित ठेकेदार की लेबर ऐसे हिस्सों को ठीक करती भी दिखी। इसके बाद भी दरारें नहीं थमीं।
कई हिस्से ऐसे भी हैं, जिन्हें अभी दुरुस्त नहीं किया गया है। उधर, एनएच प्राधिकरण का तर्क है कि सड़क की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है, जहां पुरानी सड़क अच्छे तरीके से खुरदरा नहीं हो पाई, वहां टारिंग पकड़ छोड़ रही है। बहरहाल, इस एनएच के 20 किलोमीटर के हिस्से के अलावा बनेठी से सराहां के कई हिस्सों पर सड़क फटने लगी है। इस टारिंग को अभी दो साल का वक्त भी नहीं हुआ है। बता दें कि 78 किलोमीटर लंबे नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2019 के बाद 20 करोड़ की लागत से टारिंग हुई है। अलग-अलग कंपनियों के नाम यह टेंडर अवार्ड हुए। दो वर्ष पूर्व बनेठी से लेकर कुमारहट्टी 58 किलोमीटर की टारिंग की थी, जो कई जगह उखड़ गई है। नाहन के आईटीआई के समीप, बनोग, दोसड़का, लादू मंदिर, बनेठी, लवासा चौकी, बनाह की सैर, काहन, डुंगा घाट, धीरथ, निहोग आदि हिस्सों में एनएच खस्ताहाल हो रहा है। इसके चलते वाहन चालक व लोग एनएच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं। नेशनल हाईवे नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर पड़ी दरारों और गड्ढों को भरने के निर्देश दे दिए हैं। कई हिस्सों पर ठेकेदारों ने सड़क को दुरुस्त किया है। जल्द ही एनएच को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें