फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में होगी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, उपनिदेशक डॉ. मदन लाल ने लिया तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में 11 से 14 अक्तूबर तक होने वाली अंडर-19 छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) जिला सिरमौर डॉ. मदन लाल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए मौके पर उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों से अंडर-19 वर्ग की छात्राएं भाग लेंगी। इस दौरान हॉकी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। बड़ी संख्या में छात्राओं के पहुंचने के मद्देनजर आवास, भोजन, खेल मैदान, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुर देवड़ा में उपनिदेशक डॉ. मदन लाल की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य अनिल नंगवाल, विद्यालय के समस्त स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों एवं टीमों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

उपनिदेशक ने स्कूल स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाली छात्राओं और उनके साथ आने वाले दलों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित लोगों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक एवं निरीक्षण के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला के प्रधानाचार्य विजय राघव और कार्यालय के सहकर्मी अशोक चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें