प्रधानाचार्या व स्टॉफ के साथ मिस्टर व मिस डीएवी पांंवटा: स्त्रोत: आयोजक
सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी रहीं हेडगर्ल श्रेया ठाकुर
डीएवी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में 12 वीं कक्षा का विदाई समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। डीएवी सिरमौर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में विदाई पार्टी हुई, जिसमें जिसमें कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। कार्यक्रम की मुख्यातिथि के रूप में स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी कान्त ठाकुर उपस्थित रहीं। इस दौरान विभिन्न दौर से गुजरने के बाद मिस्टर डीएवी तुषार, वंशिका बंगवाल मिस डीएवी तथा श्रेया ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के पुरस्कार से नवाजा गया। डीएपी स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्रधानाचार्या शालिनी कान्त ठाकुर सहित समस्त स्टाफ द्वारा हवन किया गया। प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों को शुभ आशीष वचन देकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कक्षा 11वीं की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। 11वीं के विद्यार्थियों ने स्कूल लाइफ को दर्शाती हास्य नाटिका प्रस्तुत दी। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नकल न करने के लिए प्रेरित करना था। जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई संक्षिप्त रूप नहीं। अर्थात परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्या सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार तथा कक्षा 12वीं की एंजल का नृत्य व ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को शीर्षक एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। अंत में त में प्रधानाचार्या शालिनी कान्त ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के मूलमंत्र दिए। परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स प्रदान किए।