वन परिक्षेत्र शिलाई की ओर से विगत दिनों आरक्षित वन भूमि देवथल में अवैध देवदार के पेड़ों को काटे जाने के मामले में अपनी डैमेज रिपोर्ट तैयार की है। वन विभाग ने इसके तहत 42 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। जबकि अन्य पेड़ की लकड़ी को तलाशने में विभाग अभी जुटा हुआ है। विभाग की कार्रवाई जारी है।
कुछ दिन पूर्व देवथल के जंगलों में देवदार के पेड़ों को काटे जाने की सूचना विभाग को मिली थी। समीप के जंगल में दो पेड़ों को काटा पाया गया। विभाग ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। बाद में डीएफओ रेणुका ने मामले में सर्च वारंट जारी कर शिलाई वन परिक्षेत्र अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कार्रवाई के बाद विभाग ने मौके से 8 फट्टे एक नग देवदार के प्राप्त किए। वन परिक्षेत्र अधिकारी फतेह सिंह ने 42 हजार रुपये की डैमेज रिपोर्ट काटने की पुष्टि की है।
-----