फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से सिरमौर में करोड़ों का लेन-देन ठप

विज्ञापन
जिला मुख्यालय नाहन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य गेट पर लटका ताला, परेशान उपभोक्ता। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीयकृत बैंकों की सर्वव्यापी हड़ताल का वीरवार को सिरमौर में काफी असर दिखाई दिया। इस दौरान जिले में करोड़ों का लेन-देन और क्लीयरिंग हाउस का कामकाज ठप रहा। वहीं, उपभोक्ता दिन भर बैंकों के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन

कई बैंकों पर ताले लटके मिले तो कइयों के शटर डाउन। कई उपभोक्ता बैंकों के बाहर चस्पां किए हड़ताल के पोस्टर देख लौट गए। समय करीब 11:40 बजे। जिला मुख्यालय नाहन के एसबीआई के बाहर कई उपभोक्ता पहुंचे। इस दौरान किसी की नजर हड़ताल के पोस्टर पर पड़ी तो कई बैंक का हाफ शटर देखकर भीतर जाने लगे, लेकिन, यहां सुरक्षा गार्ड ने उन्हें भीतर नहीं जाने दिया। कहा कि दो दिन बैंक हड़ताल है। कामकाज नहीं होगा। बेचड़ का बाग से पहुंचे इंद्र सिंह ने बताया कि डीडी बनवाना था, लेकिन बैंक बंद है। इसकी सूचना भी नहीं दी गई थी।
वहीं, नाहन क्षेत्र से पहुंची लक्ष्मी देवी ने बताया कि बैंक से पैसे निकालने थे, लेकिन बैंक बंद हैं। शंभुवाला क्षेत्र के राजीव ने कहा कि उन्हें एंट्री करवानी थी। साथ ही बैंक के भी अन्य कामकाज निपटाने थे। वहीं इस दौरान साथ लगते पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य गेट पर बड़ा ताला लटका था। बाहर हड़ताल का पोस्टर चस्पां था। दोपहार बाद भी बैंक के आसपास कई उपभोक्ता पहुंचे, जो ताला लटका देख लौट गए। बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के सभी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। दिनभर बैंक में कोई कामकाज नहीं हुआ। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। उधर, यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कालिया ने बताया कि हड़ताल से सिरमौर में करोड़ों का लेन-देन और क्लीयरिंग हाउस में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। राष्ट्रीयकृत बैंकों में रोजाना औद्योगिक क्षेत्रों के चेक की क्लीयरेंस का करोड़ों का कामकाज होता है। उन्होंने कहा कि दो दिन बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इसका उपभोक्ताओं पर असर पड़ना लाजमी है।
विज्ञापन

ददाहू में भी निराश लौटे उपभोक्ता
ददाहू में चल रहे बैंकों में ताला लटका होने से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। इससे कई उपभोक्ता बिना लेनदेन के निराश होकर लौट गए। वीरवार को पहले दिन ददाहू में स्टेट बैंक और यूको बैंक में ताले लगे रहे। यूको बैंक रेणुका की शाखा प्रबंधक आरजू भाटिया ने बताया कि सरकार बैंकों का निजीकरण करने जा रही है, जिसके विरोध में बैंक कर्मियों ने दो दिन तक हड़ताल पर रहने का फैसला लिया है। हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। उसके बाद नियमित रूप से कार्य चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें