फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हुनर से आत्मनिर्भर बनेंगी सिरमौर की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
यूकोआरसेटी देगा महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण
विज्ञापन


31 दिनों के कोर्स में महिलाओं को सिखाए जाएंगे स्वरोजगार के गुर

प्रशिक्षण के दौरान रहने-खाने की सुविधा भी मुफ्त दी जाएगी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूको आरसेटी नाहन फिर से बड़ी पहल करने जा रहा है। संस्थान की ओर से 28 मई से महिला टेलरिंग प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।
31 दिवसीय विशेष कोर्स के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई में दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क है और राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद की ओर से प्रमाणित है। महिलाओं के लिए संस्थान की ओर से नि:शुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और दूरदराज की महिलाएं बिना किसी बाधा के अपना कौशल निखार सकें। इसके अलावा अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक कैसे शुरू करें, इसकी भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान की निदेशक मंजीत ने बताया कि इस कोर्स के लिए 18 से 50 वर्ष तक की आयु निर्धारित की गई है। इच्छुक महिलाएं आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन कर सकती हैं। सीटें सीमित हैं, इसलिए नामांकन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। किसी भी जानकारी या पंजीकरण के लिए 70875-41994 और 78762-75705 पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें