फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्ट्रांग रूम से वीवीपेट और ईवीएम पंचायतघरों में भेजीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं को मतदान करने के बारे में किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्ट्रांग रूमों में रखी वीवीपेट और ईवीएम को पंचायतघरों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। करीब 10 दिन पूर्व ही इन मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया था। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायतघरों में वीरवार से प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यहां नए, वृद्ध समेत दूसरे मतदाताओं को ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया को समझाया जा रहा है। ददाहू तहसील में स्थापित स्ट्रांग रूम में तीन ईवीएम मशीनों को रखा गया था जिन्हें तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर की देखरेख में प्रशिक्षण के लिए पंचायतघरों में भेजा गया। एक दिन में दो पंचायतों के मतदाताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उपमंडल निर्वाचन अधिकारी संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र की सभी 62 पंचायतों में यह जागरुकता अभियान 28 जनवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद ईवीएम को फिर से स्ट्रांग रूम में रख दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें