ददाहू (सिरमौर)। आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. शरद चंद्र त्रिवेदी को उपमंडलीय आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (एसडीएएमओ) पदोन्नत किया गया है। सिरमौर में 21 साल तक सेवाएं दे चुके डाॅ. शरद का तबादला कांगड़ा जिले के नूरपुर कर दिया गया है। वह सैनधार क्षेत्र के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र दीद-बगड़ में चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे, अब उपमंडल नूरपुर में पदभार ग्रहण कर लिया है। जयपुर से संबंध रखने वाले डाॅ. शरद चंद्र त्रिवेदी ने अपनी अधिकतर सेवाएं सिरमौर जिले में ही दी हैं। संवाद