पांवटा साहिब में मांगों को लेकर रैली निकालतीं प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ की पदाधिकारीं व स
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ (एनटीटी) जिला इकाई ने पांवटा साहिब में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वह नारेबाजी करते हुए विश्वकर्मा चौक से बस स्टैंड होकर लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। यहां उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को ज्ञापन भेजा।
एनटीटी की जिलाध्यक्ष रीता शर्मा, सचिव लक्ष्मी पुंडीर, कोषाध्यक्ष सुषमा शर्मा, सुमन शर्मा, दीना, बबिता कौशल, सविता, तारा शर्मा, शालिनी, नीतू और निर्जला ने कहा कि वह प्रदेश सरकार की आभारी हैं जो उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने को नर्सरी कक्षाओं के लिए प्रशिक्षित अध्यापिकाओं की नियुक्ति को प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि उन सबने भविष्य में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया था। रोजगार के लिए प्रदेश सरकार से आग्रह किया जाता रहा है। 1996-97 में नर्सरी अध्यापिकाओं को प्राथमिक पाठशालाओं में लगाया था। इसके बाद से पूरे प्रदेश में कोई भी नर्सरी अध्यापिका नहीं लगाई गई। इसलिए आयु सीमा में छूट प्रदान की जाए जिससे प्रशिक्षित अध्यापिकाओं को नौकरी प्राप्त हो सकें।
संघ ने आयु सीमा में छूट, प्री-प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित नर्सरी (एनटीटी) अध्यापिकाओं को ही नियुक्ति देने, नियुक्ति नियमित आधार पर देने जैसी मांगे शामिल रहीं। तहसीलदार पांवटा वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि संघ की ओर से मिले ज्ञापन को उचित जगहों पर भेज दिया गया है।